जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

Spread the love

जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक मारुति कार और मालवाहक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई यह दुर्घटना टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी दास धर्मकांटा के समीप हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए. कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए. इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को तत्काल पोटका पुलिस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां उनका इलाज जारी है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. इस हादसे से इलाके में हड़कंप मचा है.

कार सवार युवक जमशेदपुर आ रहे थे
जानकारी के अनुसार मारुति 800 कार में सवार होकर परसुडीह थाना क्षेत्र के तुपुडांग निवासी तीन युवक जमशेदपुर आ रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे 609 मालवाहक ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन पलट गए. कर सवार युवक विक्की भूमिज, सन्नी गागराई और कार्तिक सामाद भी इसमें घायल हुए है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोना माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *