धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह स्थित कुरैशी मुहल्ला में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 3 मई 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस के अनुसार, वादी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा के आवेदन पर कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नामजद आरोपी मो. इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम को शहर छोड़कर भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि वादी और मुख्य आरोपी इमरान के बीच पहले से आपसी दुश्मनी थी। घटना के एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने आजादनगर से हथियार लाकर फायरिंग की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी ऑटो पिस्टल, 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली, एक खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी इमरान उर्फ गोरे का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *