गिरिडीह में खौफनाक मर्डर: चदरा पुल के पास तौसिफ अंसारी की धारदार हथियार से हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Spread the love

गिरिडीह में खूनी वारदात, पचंबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर चदरा पुल के समीप तौसिफ अंसारी की धारधार हथियार से हत्या,इलाके में दहशत,पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका,पचंबा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा,जांच तेज

गिरिडीह. पचंबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर चदरा पुल के पास सोमवार देर रात खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई.धारदार हथियार से एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला निवासी तौसिफ अंसारी के रूप में हुई है.

हत्या से फैली दहशत –
स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी.पचंबा ओर नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल पर खून के निशान और संघर्ष के साक्ष्य मिले हैं. वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

पचंबा थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. डॉग स्क्वॉड और FSL टीम को भी बुलाया गया है. मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *