सासाराम: नाबालिग संग फरार युवक ने गिरफ्तारी से पहले काटी कलाई, जहर खाने की कोशिश—अस्पताल में भर्ती

Spread the love

सासाराम शिवसागर थाना की पुलिस एक प्रेम प्रसंग के मामले में घर से फरार प्रेमी युगल को जब पकड़ने पहुंची तो प्रेमी अंकित कुमार ने अपने हाथ के कलाई को धारदार वस्तु से काटने की कोशिश की। साथ ही कुछ आपत्तिजनक मेडिसिन भी खा लिया। चुकी पुलिस ने नाबालिक लड़की को भगाने के जुर्म में अंकित कुमार को गिरफ्तार किया तथा थाने की जगह सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची। यह कार्रवाई अगरेर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां अंकित का इलाज चल रहा है। उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष है। वही नाबालिक प्रेमिका को शिवसागर थाना लाया गया है। अपने को पुलिस से घिरता देख युवक के द्वारा कलाई काटने एवं जहर खा लेने की आशंका से घबराई पुलिस भागते हुए उसे लेकर अस्पताल पहुंची। सूचना मिलते ही सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि नोखा थाना क्षेत्र के मेंयारी बाजार के रहने वाले अंकित का झारखंड के गढ़वा के रहने वाली एक नाबालिक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया। नाबालिक लड़की का अंकित के घर के बगल में ही ननिहाल है। जब वह ननिहाल में आती जाती थी इस दौरान दोनों में संपर्क हो गया था। बाद में प्रेमिका शिवसागर के कोनार स्थित अपने मौसी के यहां घूमने गई थी और वहीं से वह अपने प्रेमी अंकित के साथ फरार हो गई। बताया जाता है कि यह लोग दोनों घर से भाग कर दिल्ली चले गए। दिल्ली में दोनों छोटा-मोटा काम धंधा करके रहने लगे। किसी बीच दोनों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी और दोनों के बीच तनाव रहने लगा। इसके बाद दोनों दिल्ली से ट्रेन से सासाराम पहुंचे और सासाराम पहुंचकर लड़की अपने मां को फोन कर पूरी घटना बताई तथा फिर से घर लौटने की मिन्नत करने लगी। लेकिन मां ने भी उसे पुन: अपने घर में रखने से इनकार कर दिया। उसके बाद लड़का भी अपने घर में लौटने की कोशिश किया। लेकिन लड़का के परिजन भी उसे तथा लड़की को अपने घर में रखने से मना कर दिया। जिसके बाद यह दोनों अगरेर थाना क्षेत्र के बाजार में रहने की कोई व्यवस्था ढूंढने लगे। लेकिन इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई की शिवसागर थाना क्षेत्र में दो महीना पहले नाबालिक को भागने के मामले में केस दर्ज हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस ने अगरेर थाना क्षेत्र से युवक को पकड़ लिया। लेकिन इससे पहले युवक ने अपने कलाई काटने की कोशिश की तथा कुछ आपत्तिजनक मेडिसिन भी खा लिया। अब पुलिस युवक अंकित कुमार का इलाज करवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *