रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में सनसनी: गार्ड की हत्या कर दान पेटी से ₹3 लाख लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मौज मस्ती- के लिए,. 3 दोस्तो ने…रांची के ऐतिहासिक सैकड़ो वर्ष पुराने जगन्नाथपुर मंदिर में घुसकर किया था गार्ड बिरसा मुंडा की बेरहमी से हत्या.दान पेटी से लुटे थे ₹3,00,000 से ज्यादा रुपय

ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में हत्याकांड और लूट कांड के बाद , आरोपियों ने जमकर किया शॉपिंग और पार्टी,…. , तीनो आरोपी पहुचे सलाखों के पीछे, ₹3 लाख रुपया बरामद….
राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक सैकड़ो वर्ष पौराणिक जगन्नाथपुर मंदिर में, घुसकर मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा की बेरहमी से हत्या और हत्या के बाद जगन्नाथपुर मंदिर की एक दान पेटी को तोड़कर तीन लाख से ज्यादा नगद रुपयो की लूट हुई थी।
मामले के उद्वेदन हेतु रांची के एसएसपी राकेश रंजन के द्वारा एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था,
गठित टीम के द्वारा जगन्नाथपुर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की गहनता से जांच, एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं का अनुसंधान करते हुए हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में नयु कालोनी जगन्नाथपुर क्षेत्र के ही रहने वाले देव कुमार उर्फ रचित कुमार, विकाश महली और आयुष कुमार दत्ता शामिल है।

आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपने अपराध को कबूल करते हुए बतलाया कि ” मौज- मस्ती करने के लिए तीनों आरोपियों के द्वारा जगन्नाथपुर मंदिर में घुसकर गार्ड की हत्या और तीन लाख से ज्यादा रुपए की लूट की गई,… हत्याकांड और लूट कांड की घटना को अंजाम देने के उपरांत तीनों आरोपियों ने रांची के विभिन्न दुकानों से कपड़े महंगे जूते की खरीदारी की थी इसके साथ ही जमकर पार्टी भी किया था।
रांची पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से ₹3 लाख नगद रुपया , हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, लोहे का रॉड, टूटा हुआ ताला सहित कई आरोपियों द्वारा खरीदी गई नया कपड़ा और नए कपड़े की खरीदी की रसीद भी जप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *