
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे ने लोगो को दहला दिया है। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार वाहन के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार कार बिहार की ओर जा रही थी। घाटी के घुमावदार रास्ते पर पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। मृतकों में सभी सदस्य एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं । मृतक में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल है
फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त कार वाहन में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हालांकि आधिकारिक पहचान अभी नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। लगातार हो रहे हादसों के बीच स्थानीय लोगों ने घाटी में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
