विश्व पुस्तक दिवस पर “शेक्सपियरियन एरा” की धूम, छात्रों ने दिखाया साहित्यिक हुनर

Spread the love

डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन साहित्यिक क्लब के छात्र-छात्राओं विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर आर.एम.एस. बालिचेला स्कूल, सोनारी पहुंचे.वहाँ “शेक्सपियरियन एरा” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बी.एड. के विद्यार्थियों ने Merchant of Venice पर आधारित एक आकर्षक नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। साथ ही, विद्यालय के कक्षा 9,10,11 के छात्रों ने उत्साहपूर्वक रैम्प वॉक तथा बुक रिव्यू प्रतियोगिता में भाग लिया।
निर्णायक मंडल में लोयोला स्कूल की शिक्षिका श्रीमती रितु अस्थाना और तारापुर अग्रिको स्कूल की शिक्षिका सुबर्णा चौधरी थीं.

राजस्थान मैत्री संघ की श्रीमती बबीता केडिया ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में आकर बच्चों को बहुत प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे पुस्तकों के महत्व को समझते हैं . RMS बाली चेला स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा सिन्हा ने डी.बी.एम.एस कॉलेज के बी एड छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेक्सपियर के नाटकों के मंचन से, उनके पात्रों से रूबरू होकर छात्रों ने कक्षा से ज्यादा इस आयोजन से सीखा है.
पूरे कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मीनाक्षी चौधरी डी.बी.एम.एस कॉलेज की assistant प्रोफेसर थीं.
पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें विशाखा को तृतीय स्थान, आरुष पुष्कर को द्वितीय स्थान तथा डॉली पात्रा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
रैम्प वॉक प्रतियोगिता में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें विशाखा कुमारी को तृतीय स्थान, श्वेता सिंह को द्वितीय स्थान तथा तोशी राज वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार डीबीएस कॉलेज की तरफ से दिया गया इस अवसर पर आरएमएस स्कूल के प्रबंधक समिति के सदस्य गण ,शिक्षक गण, उपस्थित थे. वंदना जैन, नंदिता सिन्हा, ऋतु अस्थाना सुवर्णा चौधरी ममता श्रीवास्तव, रश्मी,आदि शिक्षा विद
के अलावा भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *