रैलीगढ़ा रोड सेल में मजदूरों का आंदोलन तेज, विधायक के बयान से बढ़ा आक्रोश

Spread the love

रैलीगढ़ा कांटा घर के समीप 248 दंगल के मजदूर पिछले 7 दिनों से अपनी मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन पर बैठे हुए हैं। मजदूरों का आरोप है कि रैलीगढ़ा रोड सेल से हाल के दिनों में कोयला उठाव तो किया गया, लेकिन 248 दंगल के मजदूरों की 454 गाड़ियों की मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं किया गया है।

मजदूरों और रैलीगढ़ा रोड सेल संचालन समिति की मुख्य मांग है कि लंबित मजदूरी का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन स्थल पर मजदूरों की एक बैठक चल रही थी, तभी मांडू क्षेत्र के विधायक का वहां आगमन हुआ।

मजदूरों का आरोप है कि विधायक ने बैठक के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और कहा कि किसी प्रकार की मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि “गाड़ियां हमारी लगेंगी और मजदूरों को कोई भुगतान नहीं होगा।” इस बयान के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया।

मजदूरों ने इसका विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान विधायक ने मजदूरों को चेतावनी देते हुए कहा कि “सभी को देख लेंगे।” इसके बाद वे अपनी गाड़ी में बैठकर आंदोलन स्थल से रैलीगढ़ा कोलियरी की ओर रवाना हो गए।

इस घटना के बाद मजदूरों में नाराजगी और बढ़ गई है। मजदूरों का कहना है कि इस तरह के व्यवहार से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है और वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *