शहर के ऐतिहासिक प्रतिष्ठान दी मिलानी ने बांग्ला नववर्ष पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड मानव सेवा सम्मान एवं मौसमी भट्टाचार्य को हार्ट ऑफ गोल्ड अवार्ड्स से किया सम्मानित.

Spread the love

जमशेदपुर के बहुचर्चित संस्थानों में से एक दी मिलानी, बांग्ला नववर्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया. उद्देश्य रहा कोलकाता से आए संगीत शिल्पी के द्वारा संगीत अनुष्ठान का आनंद. साथ ही साथ समाज में अग्रणी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ को निरंतर मानव कल्याणकारी कार्य के लिए सम्मानित करना. आज ऐसे प्रतिष्ठान जो निरंतर तीस वर्षो से मानव कल्याणकारी या कहे तो मानव जीवनदाई कार्य के चलते एक अलग मुकाम हासिल किया है. रक्तदान, एसडीपी रक्तदान का महा अभियान, प्रति दिन 200 लोगों के लिए 15 वर्षो से भोजन उपलब्ध करवाना, सुदूरवर्ती गांव में सौचालय ( इज्जत घर ) का निर्माण, स्वास्थ्य शिविर, आदिवासी एवं सबर परिवार के लिए, उनके उत्थान के लिए, शिक्षा के लिए, या कहे तो धरातल में जरुरतमंदों के लिए, आपका विश्वास ही हमारा संकल्प को लेकर समर्पित, टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को संस्था के समाज के प्रति अतुलनीय योगदान के लिए आज, ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड मानव सेवा सम्मान एवं मौसमी भट्टाचार्य को हार्ट ऑफ गोल्ड अवार्ड्स से नवाजा गया. ये सम्मान श्रीलेदर बिष्टुपुर के कर्णधार एवं दी मिलानी के अध्यक्ष समाजसेवी शेखर डे जी ने प्रदान किया. संस्था से मंच पर उपस्थित रहे टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, शुभेंदु मुखर्जी. सम्मान ग्रहण करते ही अपने लिए गए संकल्पो के साथ अरिजीत सरकार ने इसे पुरे टीम पीएसएफ को समर्पित करते हुए, दी मिलानी के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया._*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *