
पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार से गुरुवार को अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने मुलाकात कर उपायुक्त मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अग्निशमन सेवा सप्ताह का स्टीकर (बैच) लगाया। उपायुक्त ने सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों, अस्पताल आदि में आगजनी के समय राहत व बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने अग्नि प्रभावित पीड़ितो के सहायता के लिए अग्निशमन टीम द्वारा संग्रह किए जा रहे अनुदान पेटी में अपना- अपना सहयोग राशि दिया…

