
सेंट्रल सिख नौजवान सभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता श्री कुणाल षडंगी के नेतृत्व में,रांची में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर उन्हें बैसाखी की बधाई दी,इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीब सरदार भी उपस्थित रहे,सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह एवं महासचिव रंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुष्प गुच्छ सह स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया,सभा के इंद्रजीत सिंह ‘इंदर’ ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया
सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी,जिसकी सराहना मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने की
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी राज्यवासियों एवं सभा के सदस्यों को बैसाखी की बधाई दी एवं कहा कि सिख धर्म हमें हमेशा सत्य और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है
शुभकामना कार्यक्रम में मुख्य रूप से पोटका के विधायक संजीब सरदार,पूर्व विधायक कुणाल षडंगी के साथ सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह,महासचिव रंजीत सिंह, सभा के इंद्रजीत सिंह,अमनजोत सिंह,हर्षदीप सिंह,सुरेन्द्र सिंह, अनुराग तिवारी मौजूद रहे
