हजारीबाग: सड़कों पर बहे हजारों लीटर बीयर का ‘समंदर’! एक्सपायरी स्टॉक नष्ट करने की कार्रवाई में अनोखा नजारा.

Spread the love

झारखंड के हजारीबाग में उत्पाद विभाग की कार्रवाई ने सड़कों को बीयर के ‘समंदर’ में बदल दिया। चान्हो क्षेत्र में करीब 3600 पेटी एक्सपायरी बीयर को रोलर और बुलडोजर से कुचल दिया गया, जिससे हजारों लीटर शराब पानी की तरह बहने लगी। पूरी घटना की वीडियो वायरल हो रही है।

विभाग के वरीय अधिकारियों की निगरानी में हुई इस कार्रवाई में बीयर सड़कों पर फैलकर मिट्टी में समा गई। मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में डिमांड के हिसाब से बनाई गई बीयर बाजार में बिकी नहीं और 6 महीने से ज्यादा समय तक गोदाम में पड़ी रही। एक्सपायरी होने पर नियमों के तहत इसे नष्ट किया गया।

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया, “कई कंपनियां ज्यादा प्रोडक्शन कर लेती हैं, लेकिन मांग न होने पर स्टॉक एक्सपायर हो जाता है। ऐसे मामलों में नष्ट करने की प्रक्रिया अनिवार्य है।” यह घटना बाजार की मांग और उत्पादन के बीच असंतुलन को उजागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *