सारंडा में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से कोबरा 210 बटालियन के जवान की मौत

Spread the love

चाईबासा जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा क्षेत्र के जराइकेला थाना अंतर्गत बाबूडेरा में फोर्स कैंप पर पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन 210 के एक जवान की मौत हो गई. मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो कोबरा बटालियन 210 में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. बताया जा रहा है कि घटना के समय वह कैंप में सो रहे थे, तभी अचानक पेड़ गिर गया और उनके सिर पर गंभीर चोट लगी. घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें तत्काल इलाज के लिए रांची स्थित राज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद फोर्स कैंप में शोक का माहौल है. अचानक हुए इस हादसे ने सुरक्षा बलों के बीच गहरा दुख और संवेदना पैदा कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *