मानगो के अशोका टॉवर में हादसा: छठी मंजिल का छज्जा गिरा, बुजुर्ग की मौत

Spread the love
Oplus_16908288

जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत कुंवर बस्ती स्थित अशोका टॉवर के फेज 2 के छठे मंजिल का छज्जा गिरने से उसके मलबे में दबकर मनोहर धीवर (60) नामक बुजुर्ग की मौत हो गई है. बताया जाता है कि मनोहर दुकान से कुछ सामान लेने गया था. इसी दौरान छज्जे का मलबा उस पर गिर गया जिसमें दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन- फानन में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *