
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रामदेव बागान G-32 की रहने वाली करीब 30 वर्षीय राशि मन्ना ने सोमवार अहले सुबह लगभग 2 बजे अपने ही घर में बने अल्बस्टर के बाथरूम में चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका के पति का नाम राजेंद्र नाथ मन्ना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल है।
