झारखंड के चतरा में एसएसबी जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

Spread the love

झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट में एसएसबी के एक जवान द्वारा खुद को ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार 35वीं बटालियन में तैनात जवान ने अपने ही रायफल से खुद को गोली मार ली. मृतक की पहचान प्रह्लाद सिंह, निवासी देवघर के रूप में की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *