चास के राणा प्रताप नगर में जमीन विवाद बना तनाव का कारण, अवैध हथियार दिखाकर डराने का आरोप — CCTV में कैद, दो हिरासत में

Spread the love

बोकारो जिला के चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर में दो परिवार के बीच जमीन विवाद में अवैध हथियार चमका कर डराने का प्रयास किया गया है।
सूरज राणा ने इसकी सूचना चास थाना पुलिस को दी। चास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिनेश राणा और आशुतोष राणा को हिरासत में लेकर चास थाना ले जाने का काम किया।
दिनेश राणा के द्वारा हाथ में हथियार लहराते तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। पीड़ित सूरज राणा ने बताया कि दोनों परिवार के बीच एक दीवाल को लेकर विवाद हो रहा था, तो हम लोगों ने कहा कि एक पक्ष 5 इंची और एक पांच इंची दीवाल अपना खड़ा कर दे भविष्य में कभी विवाद नहीं होगा।
इसी का विरोध करते हुए संतोष राणा ने 10 इंच का दिवाला खड़ा करना शुरू कर दिया। जिसका मैने विरोध किया तो आशुतोष राणा ने पिस्टल लाकर दिनेश राणा को दिया और दिनेश राणा ने दिखाकर धमकाने का काम किया। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंची और विवाद को शांत कराया है। पुलिस ने भी माना की सीसीटीवी में हथियार हाथ में लिए दिनेश राणा दिखा है इसकी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *