जमशेदपुर में गैस संकट की आहट, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें

Spread the love

जमशेदपुर में इन दिनों गैस की किल्लत का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। आम लोग अपने दैनिक कामकाज छोड़कर गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।
स्थिति यह है कि सुबह होते ही गैस एजेंसी की दुकानों पर भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है और देखते ही देखते लंबी कतारें लग जाती हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी बड़ी कमी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आशंका के चलते लोग पहले से ही गैस बुकिंग और सिलेंडर लेने के लिए जुट रहे हैं।
इस स्थिति ने शहर के आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है और लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *