जमशेदपुर के सभी रामनवमी अखाड़े ने शहर मे पारंपरिक और हर्षोल्लास ने अखाडा निकालने का लिया निर्णय

Spread the love

माइकल जाॅन आडिटाॅरियम सभागार मे जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी समिति और विश्व हिन्दू परिषद के संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत और प्रभू श्रीराम भक्ति गीत के साथ हुआ , शहर मे पारंपरिक और शांतिपूर्ण सौहार्द से 27 मार्च को रामनवमी पूजा और 28 मार्च के दिन रामनवमी अखाड़ा निकालने का निर्णय सभी अखाडा समितियों ने लिया, जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी समिति अखाड़े के संरक्षक अभय सिंह और अध्यक्ष अरूण सिंह ने आवाह्न किया कि किसी भी रामनवमी समिति के साथ आने वाली बाधा को जिला प्रशासन के साथ साझा करके दूर करने का कार्य समिति करेगी , अखाडा समितियों के तरफ से भी अपनी समस्याओ का साझा किया गया जहां दशमी को निकलने वाले शोभायात्रा वाले मार्ग मे ट्रैफिक को रोककर दूसरा मार्ग दिया जाये ताकि टकराव की समस्या न हो, सेंसिटिव जोन वाले क्षेत्र के अखाडे मे प्रशासन उचित पुलिस बल सुरक्षा के मद्देनजर तैनात करे , पारडीह के श्रमिक बजंरग अखाडा ने अखाडे स्थल पर अतिक्रमण नही हटाने पर अखाडा नही निकालने का निर्णय लिया , भुइयांडीह के उदय सिंह अखाडा समिति ने बताया कि स्थानीय थाना सिर्फ संबंधित अखाडे समिति के साथ ही बैठक थाना मे संपन्न कराये , दशमी के पूर्व नदी मे डैम का पानी छोडा जाये ताकि गंदगी नदी पर नही रहे और विसर्जन मार्ग पर किसी भी तरह की कोई बाधा है तो समय रहते दूर किया जाये , कार्यक्रम मे आये सभी रामनवमी अखाडों से विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने 19 मार्च नववर्ष से प्रारंभ होकर रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम मे रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न करने और प्रभू श्रीराम के जीवन को हिंदू समाज मे अपनाने का आग्रह करते हुए सभी को सनातन धर्म की रक्षा के लिए श्रीराम जी के जीवन का अनुसरण करने को कहा, कार्यक्रम मे कदमा, सोनारी, साकची, मानगो, जुगसलाई, बिष्टुपुर, गोलमुरी, बागबेडा परसुडीह समेत शहर के सभी बडे अखाडा समितियों के साथ विश्व हिन्दू परिषद, हिंदूपीठ के कई अधिकारीगण और नगर के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे , कार्यक्रम को सफल बनाने मे जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी समिति के कोषाध्यक्ष दिलजय बोस जी का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *