
जमशेदपुर: शहर में गैस की किल्लत का असर अब अस्पतालों तक भी पहुंचने लगा है। जमशेदपुर स्टेशन के समीप स्थित रेलवे अस्पताल में रसोई गैस खत्म हो जाने के कारण मरीजों के लिए भोजन बनाने में परेशानी हो रही है। गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण फिलहाल अस्पताल प्रबंधन इंडक्शन चूल्हे के सहारे मरीजों के लिए खाना तैयार करा रहा है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गैस आपूर्ति बाधित होने के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों के भोजन की व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जा रही है और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इंडक्शन पर ही खाना बनाया जा रहा है।
वहीं शहर में गैस की मांग बढ़ने और आपूर्ति को लेकर लोगों के बीच चिंता का माहौल देखा जा रहा है, जिसका असर अब विभिन्न संस्थानों में भी नजर आने लगा
