गम्हरिया में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

Spread the love

गम्हरिया: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (सीकेपी) डिविजन अंतर्गत झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के बीच शुक्रवार तड़के रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के समीप शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि मृतक का एक पैर कटा हुआ है और शरीर के कई हिस्से क्षत- विक्षत हो गए हैं. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *