जमशेदपुर में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, बिस्टुपुर में पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

जमशेदपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने 11 मार्च को साकची से बिस्टुपुर और टाटानगर स्टेशन जाते एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया, पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध स्थिति में ऑटो से बिस्टुपुर से होते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की सुचना भी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी के दौरान बिस्टुपुर थाना के सामने रिगल चौक के पास वाहन चेकिंग की गई। इसी दौरान एक ऑटो में युवक पाया गया। युवक की पहचान आकाश गोराई उर्फ छोटू के रूप में हुई। वह लगभग 24 वर्ष का है और सोनारी थाना क्षेत्र का निवासी हैँ. छानबीन में उसके पास एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक बैग बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *