
गैंगस्टर प्रिंस खान ने दुबई से बोकारो के व्यवसाय को भेजा है धमकी भरा ऑडियो। झारखंड का भगोड़ा प्रिंस खान ने झारखंड के बोकारो में स्टील प्लांट को धमकी भेजी है। झारखंड से भगोड़ा और दुबई से पाकिस्तान के बीच में कहीं शरण ले रखे कुख्यात अपराधी गैंगस्टर प्रिंस खान ने अब बोकारो में लग रहे एक BMW स्टील प्लांट को धमकी भेजी है और खोपड़ी खोल देने की बात कही है। दुबई से भेजा हुआ उसका ऑडियो वायरल हो रहा है साथ में एक पत्र भी जिसमें उसने धमकी लिखी है। इस घटना के बाद संबंधित प्लांट की सुरक्षा बढ़ाई गई है, गस्त बढ़ा दी गई है, पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। इसकी पुष्टि बोकारो के हैडक्वाटर डीएसपी ने की है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है वहीं कोयलांचल के धनबाद मैं वासेपुर का रहने वाला प्रिंस खान पुलिस को चुनौती देते हुए धमका रहा है और पूरे झारखंड को अस्त व्यस्त करने की धमकी दे रहा है
