
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम,जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है जमशेदपुर के करनडीह स्थित प्रखंड विकास कार्यालय परिसर मे बने स्टेट फूड कॉरपोरेशन के गोदाम मे बनाये गए मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती की जा रही है.
आपको बता दे की राज्य निर्वाचन के निर्देशनुसार पहले वार्ड पार्षद फिर मेयर और अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती होगी। मतगणना मे कोई गड़बड़ी ना हो इसे लेकर पुख्ता इंतज़ाम किये गए है.
बैलेट पेपर पर हुए वोट की गिनती सही तरिके से हो सके इसके लिए खास परीक्षण दिया गया है.
मतगणना के बाहर तीनों निकाय मे चुनाव के प्रत्यासी अपने समर्थकों के साथ मौजूद है.
इस बार तीनों निकाय क्षेत्र मे हुए चुनाव मे कई दीगज्जो की साख दांव पर लगी है.
जबकि गैर राजनैतिक सिंबल पर हुए चुनाव मे राजनैतिक दलों ने अपने प्रत्यासी को समर्थन दिया है.कांग्रेस जेएमएम और एडीए समर्थित प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला है.
चाकूलिया नगर पंचायत
12 वार्ड
39 प्रत्यासी
अध्यक्ष पद 4 प्रत्यासी
वोटर 12587
वोट 9179
वोट गिनती 2 राउंड
जुगसलाई नगर परिषद
22 वार्ड
92 प्रत्यासी
अध्यक्ष पद 9 प्रत्यासी
वोटर 44237
वोट 26367
वोट गिनती 3 राउंड
मानगो नगर निगम
36 वार्ड
275 प्रत्यासी
मेयर पद 13 प्रत्यासी
वोटर 196887
वोट 99857
वोट गिनती 4 राउंड
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बताया की वार्ड पार्षद अध्यक्ष और मेयर पद के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई है प्रत्येक बैलेट पेपर की अच्छी तरह जांच की जा रही है. कोई शिकायत ना इसका पूरा ख्याल रखा गया है देर शाम तक़ परिणाम आने की उम्मीद है रात 8 बजे तक़ मतगणना होंगी उसके बाद शेष मत की गिनती के लिए उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी
