जमशेदपुर की म्यूजिक कंपनी ‘म्यूजिकल मिलन’ लॉन्च करेगी नया रैप-बैंड गीत, प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

जमशेदपुर शहर की उभरती म्यूजिक कंपनी म्यूजिकल मिलन प्राइवेट लिमिटेड अपने नए रैप और बैंड वीडियो गीत के रिलीज़ को लेकर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कंपनी अपने आगामी प्रोजेक्ट की थीम, निर्माण प्रक्रिया और रिलीज़ से जुड़ी तमाम अहम जानकारियाँ मीडिया के साथ साझा करेगी।

कंपनी प्रबंधन ने मीडिया प्रतिनिधियों और उनके फोटोग्राफरों से कार्यक्रम में शामिल होकर कवरेज देने और आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है। बताया जा रहा है कि यह नया गीत युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें आधुनिक संगीत के साथ सामाजिक संदेश भी शामिल है।

आयोजकों को उम्मीद है कि मीडिया के सहयोग से यह नया म्यूजिक प्रोजेक्ट दर्शकों के बीच खास पहचान बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *