मुसाबनी में साइबर ठग बेखौफ, किसान के खाते से 1 लाख उड़ाए — पुलिस पर उठे सवाल

Spread the love

काफी हो हल्ला के बावजूद ना तो मुसाबनी में साइबर ठगों पर लगाम लग पा रहा है, ना ही साइबर ठगी के मामले रुक रहे है, इलाके में चिन्हित साइबर ठग सुभाष लामा,संदीप दास,अनिल राज के हौंसले बुलंद है, कतिपय पुलिस वालों के भ्रष्ट रवैए के चलते इन साइबर ठगों की चांदी कट रही है,जबकि मजदूर किसान अथवा व्यापारी हर रोज साइबर ठगी का शिकार हो रहे है।
गत 17 फरवरी को ऐसा ही साइबर ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है जिसकी लिखित शिकायत बिस्टुपुर साइबर थाने में की गई है,डुमरिया निवासी राम चंद्र साहू के बंधन बैंक एकाउंट संख्या,20100011357755 से गत 17 फरवरी के रात लग भग साढ़े नौ बजे रात में 50,50 हजार कर एक लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली गई है,श्री एक किसान है और इस ठगी के बाद से काफी परेशान है,उनका कहना है के लगातार साइबर ठगी हो रही है पर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है,पुलिस सबूत ना होने का रोना रोती है तो क्या सबूत कोई थाली में परोस कर पुलिस को परोसे जाएगा सबूत तो पुलिस को ही जुटाना पड़ेगा, यहां साइबर ठगी के मामले में जिन सुभाष लामा,संदीपदास,एवं अनिल राज का नाम लगातार आ रहा है पुलिस उनको हिरासत में लेकर जांच क्यों नहीं करती,कैसे ये लोग महज दो तीन वर्षों के भीतर रोड़ पति से करोड़ पति बन गए,देस के लग भग दर्जन भर शहरों में इनका एलिसन मकान कैसे खड़ा हो गया कैसे इनके पास करोड़ों रुपए की लग्जरी गाड़ी आ गई पुलिस अथवा ई डी को इन सब बातों की जांच करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *