गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के असली फैजल खान के बेटे के ड्राइवर पर चली गोलियां

Spread the love

वासेपुर फिर गूंजा गोलियों की आवाज, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के प्रेरक किरदार से जुड़े फहीम खान के बेटे इक़बाल के ड्राइवर पर फायरिंग.

14 साल पहले अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में फैजल खान का किरदार फहीम खान से प्रेरित था। उसी गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी पर देर रात वासेपुर में दो अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। रमजान के पहले जुमा को तरावीह के दौरान हुई इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। घायल बबली की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस इसे फहीम खान और प्रिंस खान के बीच पुरानी रंजिश से जुड़े गैंगवार का हिस्सा मान रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे तरावीह के वक्त आसपास के लोग जुटे थे। इसी दौरान सामने की दुकान के पास दो संदिग्ध युवक खड़े दिखे। संदेह पर लोगों ने उनसे पूछताछ शुरू की, तो बबली खान और एक युवक के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई। गुस्साए हमलावर ने कमर से पिस्तौल निकालकर बबली पर गोली चला दी। गोली लगते ही भगदड़ मच गई और दोनों आरोपी पैदल कलालीबागान की ओर भाग निकले। घायल को तत्काल असर्फी अस्पताल ले जाया गया।

*पुलिस ने बरामद किया खोखा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

घटना की खबर लगते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखे हैं। वासेपुर इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही।

फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसे इस घटना से जोड़ा जा रहा।

आपको बता दे फिलहाल, फहीम खान आजीवनकरवास की सजा काट रहें हैँ और उनका भांजा प्रिंस खान के खिलाफ इंटरपोल ने रेड एंड ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है. उस पर रंगदारी, हत्या और अपहरण के 91 मामले दर्ज़ हैं और लगातार पुलिस उनके गुर्गो को एक एक कर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रही है. प्रिंस दुबई से बैठ कर अभी भी अपने गुर्गो द्वारा अपराध करवा पुलिस को चुनौती दे रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *