जुगसलाई में बलबीर कौर के समर्थन में उतरे सिलेंडर सिंह, बोले – सड़क, नाली और पानी होगा पहली प्राथमिकता

Spread the love

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। अध्यक्ष पद की उम्मीदवार बलबीर कौर के पति सिलेंडर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि उनकी धर्मपत्नी को जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो क्षेत्र के बुनियादी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सड़क, नाली और पेयजल की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, ताकि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके। साथ ही बाजार और मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सिलेंडर सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि विकास और साफ-सुथरे प्रशासन के लिए वे उनकी पत्नी को समर्थन दें। उन्होंने बताया कि उनका चुनाव चिन्ह “बिस्कुट छाप” है और इसी निशान पर वोट देकर क्षेत्र के विकास को गति दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *