जमशेदपुर में मूलनिवासी संघ का प्रदर्शन, UGC बिल लागू करने की उठी मांग

जमशेदपुर में आज मूलनिवासी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने युजीसी बिल को त्वरित रूप से लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि एक ओर जहां अब तक जातिगत जनगणना नहीं कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर युजीसी बिल को भी कानूनी पेंच में फंसा कर न्यायालय के माध्यम से रोके जाने की बात सामने आ रही है। मूलनिवासी संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इससे सामाजिक न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के सिद्धांत पर ही नीतियां लागू होनी चाहिए। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में ओबीसी समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। संघ की ओर से यह भी कहा गया कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *