
जमशेदपुर मानगो नगर निगम परिषद के वार्ड संख्या 11में पार्षद पद का चुनाव लड़ रही अंजू गोराई ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं।
वार्ड की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे क्षेत्र के समग्र विकास की ठोस रूपरेखा तैयार कर उसे धरातल पर उतारेंगे। उनके क्षेत्र में बाढ़ की सबसे बड़ी समस्या है इसलिए अगर जनता उन्हें मौका देती है तो नदी में चेक डैम बनाकर इस समस्या से निजात दिलाने का उनकी पहली प्राथमिकता होगीउन्होंने बताया कि वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 11 को बुनियादी सुविधाओं से पूर्ण रूप से सुसज्जित करना उनका संकल्प है। युवाओं के लिए खेल मैदान, महिलाओं के लिए सामुदायिक सुविधाएं और बुजुर्गों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी वे कार्य करेंग
