श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

Spread the love

आज आदित्यपुर 1 रिवर व्यू कॉलोनी स्थित नवनिर्मित श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में भगवान शिव, शिव परिवार, राधाकृष्ण एवं हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा हेतु श्री श्री रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

भव्य आयोजन पंडित ध्रुव उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में बनारस एवं बक्सर से आए सात पंडित पुरोहित की टीम द्वारा किया जा रहा है, मुख्य यजमान राकेश रंजन, विनोती महतो, बबलू कुमार, देवेश कुमार एवं हेमंत कुमार जी है ।

चार दिवसीय इस आयोजन के प्रथम दिन आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल नगाड़ों, भजन एवं जयकारों से गुंजायमान मंदिर परिसर से यात्रा निकलकर नदी में कलश भर पुनः मंदिर आकर समाप्त हुई, बच्चों का उत्साह देखने लायक था।

मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि आज प्रथम दिन कलश यात्रा , पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, जलाधिवास, आरती, प्रसाद वितरण किया गया।
कल अन्नाधिवास, शर्कराधिवास, शय्याधिवास एवं शाम 4 बजे भव्य नगरभ्रमण का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य आयोजक एवं समाजसेवी नगीना सिंह जी ने सभी शहर वासियों को अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

आयोजन को सफल बनाने में नगीना सिंह, रंजन सिंह, सतीश राय, नीरज मिश्रा, बिजेंदर उपाध्याय, रामबिनोद गुप्ता, राकेश सिंहा, सुनील कुमार वर्मा, नवीन कुमार महतो, महावीर विद्यार्थी के साथ साथ अन्य सभी बस्तीवासी लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *