
झारखंड में निकाय चुनाव 2026 को लेकर चल रहे नामांकन के चौथे दिन सोमवार को मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए अब तक एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया है. जबकि नामांकन के लिए महज दो दिन की मियाद बची है. इसी बीच सोमवार को मेयर पद प्रत्याशी ज़ेबा खान नामांकन दाखिल करने पहुंची मगर उन्हें बैरग लौटना पड़ा. वजह मानगो में लगने वाला जाम को बताया गया. जेबा खान पूरे तामझाम और लाव- लश्कर के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची थी मगर नामांकन में प्रवेश करने में उन्हें विलंब हुआ और सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई. उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया. जिससे जेबा खान मायूस होकर लौट गई. संभवत: मंगलवार को वह पुण: नामांकन दाखिल करेंगी.
