
केंद्रीय जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चाईबासा में छापेमारी शुरू की है. जानकारी के अनुसार जीएसटी की टीम पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के भाई विनय ठाकुर के आवास पर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि विनय ठाकुर सत्यम बिल्डर्स कंपनी के मालिक हैं. केंद्रीय जीएसटी की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर उनके घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार टीम कंपनी से जुड़े वित्तीय लेनदेन और कर संबंधित कागजातों की पड़ताल कर रही है. हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक विभाग की ओर से कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है. छापेमारी की खबर से इलाके में चर्चा का माहौल है. आगे की कार्रवाई और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

