
गुमला जिले के घाघरा इलाके में स्थित वन क्षेत्र में अवैध तरीके से अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। डीएम को मिली गुप्त सूचना के बाद वन विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारी मात्रा में लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।
हालांकि मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर दोषी लोगों कि तलाश में जुटी है।
बताया जा रहा है कि घाघरा के सलगी गांव स्थित वन क्षेत्र में अफीम की खेती कि गई थी। जिसकी गुप्त सूचना डीएम प्रेरणा दीक्षित को मिली और इसके लिए फॉरेस्टर शेखर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी कि गई। जिसमे भारी मात्रा में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। मालूम हो कि यह कोई पहला मौका नहीं है अकसर इलाके में घने जंगलों का लाभ उठाकर तस्कर इस तरह के कारनामों को अंजाम देते हैं
