सहरसा में ईंट भट्ठे के पास से 5 राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया गया रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई।

Spread the love

बिहार के सहरसा से वन विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के भेरधरी गांव के एक ईंट भट्ठे के पास से राष्ट्रीय पक्षी मोर का रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू किए गए मोरों की संख्यां पांच बताई जा रही है जिनमे से नर और चार मादा मोर पक्षी शामिल है।वन पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार रॉय ने बताया कि वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी की भेरधरी के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर को किसी ने संरक्षित कर रखा है, वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो कुल पांच मोरों का सफल रेस्क्यू किया गया।फिलहाल सभी मोरों को वन विभाग कार्यालय लाया गया है और वन विभाग की टीम रेसक्यू किए गए मोर को सुरक्षित जगह पहुँचाने की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *