जमशेदपुर मानगो में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, जहरीले जीव के काटने या शराब से मौत की आशंका

Spread the love

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह ओपी अंतर्गत पुराना उलीडीह के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रितुल कर्मकार के रूप में की गई है.घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार रितुल कर्मकार क्षेत्र में ही रहकर घूम-घूम कर भिक्षाटन कर गुजारा करता था. शनिवार सुबह उसका शव एक जर्जर मकान से बरामद किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के मुंह से झागनुमा तरल पदार्थ निकल रहा था. प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी विषैले जीव के काटने से उसकी मौत हुई हो सकती है. वहीं प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब सेवन से भी मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *