जमशेदपुर में 5 से 12 जनवरी तक नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान, रैली से हुई शुरुआत

जमशेदपुर मे नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 जनवरी से 12 जनवरी तक सघन रूप से नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत 5 जनवरी को नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकालकर की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने बताया कि नालसा स्कीम 2025 (ड्रग फ्री इंडिया) के तहत सप्ताह व्यापी नशा उन्मूलन अभियान की शुरुआत हुई है। 6 जनवरी को शहर में बिष्टुपुर के पीएम मॉल, टाटानगर स्टेशन, करानडीह आदि जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आम लोगों को जागरूक किया गया। इसी तरह 7 जनवरी को शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पीएलवी एवं सिविल सोसाइटी के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल एवं कॉलेज में नशा मुक्ति को लेकर लेख एवं चित्रांकन प्रतियोगिता कराया जाएगा। वैसे इस अभियान में सरकारी विभागों का भी सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *