
चांडिल सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल की 14 वर्षीय अनया वर्मा का चयन अंडर 15 झारखंड महिला क्रिकेट में हुई है। अनया अपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। अनया वर्मा को टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। अनया का झारखंड टीम का उप कप्तान के साथ साथ आल इंडिया रेंकिंग में 30वां रेंक है। वे अपने पीता कुंदन कुमार वर्मा को रोल मॉडल मानती है। वे भारतीय टीम के लिए खेलना चाहती है।
