नए साल के मौके पर हुड़दंग करने वालों पर जमशेदपुर पुलिस की पहली नजर है.

मंगलवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शहर भर के संवेदनशील इलाकों में 32 चेक पोस्ट बनाए गए हैं. जिसकी निगरानी डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे. मंगलवार से ही सभी पुलिस पदाधिकारी अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे. इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइविंग, रैश ड्राइविंग और हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने शहर वासियों से शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का आनंद लेने की अपील की. साथ ही चेतावनी दिया कि अगर हुड़दंग करते हुए कोई भी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने शहर वासियों को नए वर्ष के आगमन की शुभकामनाएं भी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *