जमशेदपुर से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है

जहां पोटका थाने में पदस्थापित महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की उसके प्रेमी गणेश माझी ने गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के दो घंटे बाद गणेश ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद सनसनी फैल गई है. आत्महत्या से पूर्व गणेश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है. वीडियो में आरोपी गणेश माझी ने दावा किया है कि वह पिछले नौ वर्षों से ज्योतिका हेंब्रम के साथ रिलेशनशिप में था. आरोपी ने आरोप लगाया कि ज्योतिका उसे धोखा दे रही थी. वीडियो में आरोपी ने पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में आरोपी यह भी कहते हुए नजर आ रहा है कि उसने इसी कारण ज्योतिका हेंब्रम की हत्या की और अब वह आत्महत्या करने जा रहा है. साथ ही उसने अपने परिवार और भाई को किसी तरह की परेशानी न होने देने की बात भी कही है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *