झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Spread the love

झारखंड प्रदेश यूथ इंटक की ओर से आज बालिगुमा, जमशेदपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं वृहद बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह ने की। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवा पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों, श्रमिक हितों एवं संगठनात्मक मजबूती के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंटक का मजबूत भविष्य युवाओं के हाथों में है और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने में यूथ विंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

साथ ही प्रशिक्षक के रूप में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया l

बैठक में यूथ इंटक के सभी प्रदेश पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया।
सभी ने संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा मजदूर हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान कई नए सदस्यों को संगठन में शामिल करते हुए कमेटी का विस्तार भी किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए यह विस्तार बेहद महत्वपूर्ण है।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में मजदूरों की समस्याओं के समाधानमजदूरी एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठानाश्रमिक परिवारों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम चलानाउद्योगों में श्रमिक शोषण के खिलाफ लड़ाई
को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि यूथ इंटक का लक्ष्य संगठन को नई दिशा देना और युवाओं को श्रमिक आंदोलन से जोड़ना है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर मजदूर हित में निरंतर काम करने की प्रेरणा दी।

बैठक में मुख्य रूप से पवन कुमार बबलू यूथ इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत सिंह, महासचिव रघुचंदन प्रधान, नीतीश कुमार सिंह, सचिव मणिकांत , पी के मिश्रा, सुरेश सवैया, बबलू बिसाई, रवि शंकर, शुभम मुखी, रोशन मुखी, संतोष पंडित ,इंद्रकेश,कुमोद आदि पदाधिकारीगण मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *