
चांडिल शनिवार को चांडिल डैम स्थित शीश महल के पास आदिवासी भुमिज मुंडा समाज के बुद्धिजीवियों का बैठक हुई। जिसमें आदिवासी युवाओं को नशा से दूर रहने शिक्षा तथा रोजगार से जोड़ने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कुसुम कमल सिंह, भीम सिंह मुंडा, चाण्डिल मुखिया मनोहर सिंह सरदार, उमेश सिंह मुण्डा, रविन्द्र सरदार, फनीभुषन सिंह सरदार, जयनाथ सिंह, देवनाथ सिंह मुंडा, श्रवन सिंह मुंडा, मंगल सिंह उपस्थित थे।
