
चांडिल बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चांडिल में नवनिर्मित विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी सेवा एवं प्रशिक्षण ‘प्रकल्प भवन’ के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुए। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस ‘प्रकल्प भवन’ का लोकार्पण केवल चांडिल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड-बिहार क्षेत्र में सेवा, संस्कार और समाज-निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भवन युवाओं में चरित्र, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का प्रमुख केंद्र बनेगा। राज्यपाल ने झारखंड की जनजातीय संस्कृति, प्रकृति-प्रेम और सामुदायिक सौहार्द को राज्य की अनमोल धरोहर बताया। इस मौके पर उनके साथ ईंचागढ़ के विधायक सविता महतो उपस्थित थीं।
