नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई रामगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारी चोट करते हुए दो ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, भुरकुंडा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर (हीरोइन) बरामद की है। मौके से बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया, जिसका इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जा रहा था।

पतरातू SDPO गौरव गोस्वामी ने बताया कि पतरातू व आसपास के इलाकों में ब्राउन शुगर की आपूर्ति करते थे। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब सप्लायर नेटवर्क तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। एएसपी ने बताया कि जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर नशे का जाल फैलने नहीं दिया जाएगा।

रामगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *