जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत बारीडीह विजया गार्डन में दिनदहाड़े दो फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया. घटना गुरुवार की है.

इन दौरान शिक्षिका के घर को निशाना बनाया गया. वहीं दूसरा फ्लैट छठा फ्लोर पर था, उसका भी मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ा गया था पर चोरों को वहां कामयाबी हाथ हीं लगी. चोरों ने फिर आठवें तल्ले के शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़ा, जहां से उन्होंने करीब 50-60 लाख के आभूषण और 15 हजार कैश पर हाथ साफ कर दिया. निधि टेल्को वैली व्यू स्कूल की शिक्षिका है. वही उनके दो बच्चे है, जो स्कूल गये हुए थे और वह स्वयं स्कूल में पढ़ाने गयी थी. तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया.महिला के पति ने बताया कि बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है. इस दौरान लाखों के आभूषण और 15 हजार नगद उड़ाये ले गये. निधि सिंह जब स्कूल से बच्चों को लेकर लौटी तो उन्हें घर का ताला टूटा देखा. अंदर घुसी तो सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था. वहीं बेड रूम में रखे गहने और लॉकर में रखे नगद अपने साथ ले गये. महिला के पति ने बताया कि फ्लैट में यह चोरी की घटना कोई पहली बार नहीं हुई है. एक वर्ष पहले भी यहां तीन-चार फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया था. फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *