जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बुधराम मोहल्ला में बुधवार की दोपहर एक खड़ी कार अचानक आग की लपटों में घिर गई

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बुधराम मोहल्ला में बुधवार की दोपहर एक खड़ी कार अचानक आग की लपटों में घिर गई. घटना हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां कार में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कार में लगे गैस सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट करने लगे, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी.सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया. हालांकि आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *