सरायकेला खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत वास्तु विहार कॉलोनी में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना हुई है

सिंप्लेक्स संख्या 65 में सोते समय एक बुजुर्ग महिला को विषैले सांप ने हाथ में डंस लिया. घटना के बाद परिजन उन्हें आनन- फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद पूरे वास्तु विहार क्षेत्र में दहशत फैल गई है. निवासियों ने बताया कि इलाके में साफ- सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सांप के आने का खतरा बढ़ गया है. इससे पहले भी लोगों ने खुले चेंबरों और गंदगी को लेकर प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था. वास्तु विहार कल्याण समिति ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और महिला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. समिति ने सभी निवासियों से अपील की है कि अपने घरों और आस- पास की सफाई पर विशेष ध्यान दें. साथ ही उन स्थानों को बंद करें, जहां से सांप या अन्य जीव-जंतु घरों में प्रवेश कर सकते हैं. समिति ने कहा है किप्रबंधन अब तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे और खुले चेंबरों को कवर कराए. साथ ही निवासियों से अनुरोध किया गया है कि पीड़ित परिवार को फिलहाल फोन कर परेशान न करें, क्योंकि वे मानसिक रूप से अत्यंत तनाव में हैं. पूरे कॉलोनी में महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *