
जिसके तहत सीतारामडेरा थानांतर्गत हरिजन बस्ती में दुर्गा साव के घर से विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब व झारखण्ड राज्य हेतु प्रतिबंधित विदेशी शराब व बीयर जिसे झोलों में आपूर्त्ति हेतु तैयार रखा गया था, को बरामद किया गया। छापेमारी हेतु वाहनों को रुकता देख स्थानीय निवासियों द्वारा शोर कर दुर्गा साव को भागने का संकेत कर दिया गया, जिससे अभियुक्त घर के दूसरे दरवाजे से निकल सघन बस्ती का लाभ ले फरार हो गया। दुर्गा साव के घर से विभिन्न ब्रांड के करीब 360 तथा करीब 47 लीटर बीयर जब्त किया गया । दुर्गा साव सहित नकली शराब आपूर्तिकर्ता के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जा रहा है ।
इस छापेमारी के तुंरत बाद बिष्टुपुर थानांतर्गत धतकीडीह के हरिजन बस्ती में बिष्टुपुर थाना के साथ संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें मुन्ना घोष के कब्जे वाले झुग्गी में चल रहे अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्टरी एवं अवैध चुलाई शराब के वृहद भंडारण का उद्भेदन किया गया । उक्त झुग्गी से नकली विदेशी तैयार करने में आवश्यक सामग्री जैसे खाली बोतल, स्टीकर, बोतल बन्द करने हेतु ढक्कन व कॉर्क, स्पिरिट, शराब को अपेक्षित रंग व फ्लेवर देने हेतु कैरामेल एवं तैयार बोतल बन्द नकली विदेशी शराब बरामद किया गया। नकली विदेशी शराब के अलावा घटनास्थल से झारखण्ड राज्य में बिक्री हेतु प्रतिबंधित ब्रान्ड का शराब बरामद किया गया । इसप्रकार करीब 155 लीटर अवैध विदेशी शराब उक्त झुग्गी के अग्र भाग से बरामद किया गया। इसके अलावा झुग्गी के पिछले हिस्से से करीब 600 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब भी बरामद किया गया। उक्त झुग्गी, बस्ती के बीच में होने के कारण एवं झुग्गी तक पहुंचने की गली सकरी होने से अभियुक्त फरार हो गया । अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
