मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13सी स्थित तैयबा मस्जिद के पास रविवार शाम फायरिंग की एक घटना हुई

Spread the love

जानकारी के मुताबिक दो युवक बुलेट पर सवार होकर यहां पहुंचे और अबू स्नान उर्फ़ बब्बो नामक युवक पर गोली चला दी. गोली लगने से बब्बू घायल हो गया. उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा हैवहीं घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए. इधर सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस टीम ने एमजीएम अस्पताल पहुंच कर हमले में गोली लगने से घायल बब्बो से पूछताछ की. बब्बो ने पुलिस को हमले के संबंध में काफी जानकारी दी है, जिसमें उसने हमलावरों के बारे में भी जानकारी दी है.पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि दो युवक आये और अनायास ही उसके ऊपर फायरिंग कर दी. उसकी कमर में एक गोली लगी है. उसने बताया कि गोली चलाने वालों में वसीम एवं रौनक नामक युवक शामिल थे, जो दोनों ही डिमना बस्ती स्थित हयात नगर के रहने वाले हैं. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *