जमशेदपुर में बारिश से दुर्गा पूजा की तैयारियाँ प्रभावित, पंडाल उद्घाटन में विलंब

Spread the love


लगातार बारिश से दुर्गा पूजा की तैयारियों पर असर पड़ा है। कई पंडालों का उद्घाटन विलंबित हुआ है, जबकि कुछ अगले दो दिनों में पूरे होंगे। कदमा गणेश पूजा मैदान समेत कई स्थानों पर पंडाल निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी पड़ी है और चारों ओर कीचड़ फैल गया है। मौसम विभाग ने तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पंडाल समितियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इधर मेले और झूले लगने शुरू हो गए हैं, लेकिन व्यापारियों को बारिश से कारोबार प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *